खबर की मुख्य बातें:-
- नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कुल 6777 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
- भर्ती के लिए 10वीं पास और ITI प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 तक चलेगी.
- चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट सूची 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी.
रेलवे में नौकरी हासिल करना कई युवाओं का सपना होता है, यह नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक होती है, बल्कि सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी देने का काम करती है. रेलवे अक्सर कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगता है, जिसका इंतजार लाखों युवा कर रहे होते हैं. इसकी कड़ी में रेलवे ने नई भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए 10वीं पास और आईटीआई वाले उम्मीदवार भी आसानी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, रेलवे ने यह सभी भर्ती नोर्थईस्ट फ्रंटियर (NFR) में निकली हैं. इस प्रक्रिया में कुल 6777 पदों पर भर्ती होनी हैं. आइए जानते हैं किन पदों पर निकली है भर्ती और कब तक किया जा सकता है अप्लाई?
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते बंद हो जाएंगे 9700+ सरकारी पदों पर आवेदन की विंडो, कहीं
1 साल की ट्रेनिंग और हर महीने मिलेगी स्टाइपेंड
बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, अकाउंट्स, मेडिकल, पर्सनल सहित कई विभागों में एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने निर्धारित स्टाइपेंड भी मिलेगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
किन विभागों में होनी है भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में कुल 6777 पदों पर अप्रेंटिस नियुक्त किए जानी है. इनमें;
- कटिहार (KIR) और तिंधारिया(TDH) वर्कशॉप 1103
- अलीपुरद्वार (APDJ) 651
- रंगिया (RNY) 750
- लुमडिंग (LMG) 1274
- टिंनसुकिया (TSK) 860
- न्यू बोगैगन वर्कशॉप (NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881
- डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763
- हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगांव- (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रेक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट SWS/PNO,स्टोर्स) 495 पर भर्ती होंगी. इस तरह कुल 6777 पदों को भरा जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो. हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए. वहीं अगर उम्मीदवार अगर मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए अप्लाई कर रहा है, तो उनका फिजिक्स/केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. कुल मिलाकर 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है.
क्या रहेगी उम्र सीमा और जरूरी दस्तावेज?
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. इसके अलावा आवेदन करने से पहले 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, ITI फाइनल मार्कशीट, आवश्यक होने पर 12वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी होगा. क्योंकि फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज मांगे जा सकेंगे और दस्तावेज सत्यापन के दौरान जांच हो सकती है.
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट सूची 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी. ऐसे में अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो ज्यादा आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन पदों के लिए 10वीं और 12वीं (विज्ञान विषयों) के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी. फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद फाइनल चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान कम से कम ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, ताकि वह अपने खर्चे भी उठा सके.
Railways NFR Apprentice Recruitment 2026 LINK
भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 20 जुलाई 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 19 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क (सामान्य/OBC/EWS) | ₹100 |
| आवेदन शुल्क (SC/ST/PwBD/EBC/सभी महिला उम्मीदवार) | पूरी तरह निशुल्क (कोई आवेदन शुल्क नहीं) |
| भुगतान का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन से पहले जरूरी सलाह | आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और 10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, पहचान पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो. |
| किसके लिए सुनहरा मौका? | 10वीं पास और ITI धारक युवाओं के लिए रेलवे में करियर शुरू करने का शानदार अवसर. |
मुख्य निष्कर्ष:- नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की यह अप्रेंटिस भर्ती 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में करियर शुरू करने का शानदार अवसर है. बिना परीक्षा के मेरिट आधारित चयन और ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड इसे युवाओं के लिए एक शानदार मौका बनाता है.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने का सुनहरा मौका, इस तारीख से शुरू होंगे
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
NFR Apprentice Recruitment में सिलेक्शन कैसे होगा?
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
22 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
2 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines