---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

MPPEB Vyapam Admit Card 2023: एमपी व्यापम भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

MPPEB Vyapam Admit Card 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड, भोपाल ने एमपी व्यापम एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एमपीपीईबी की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी […]

---विज्ञापन---

MPPEB Vyapam Admit Card 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड, भोपाल ने एमपी व्यापम एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एमपीपीईबी की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मूल फोटो-आईडी लानी होगी। ई-आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित होने पर ही मान्य होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को चेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

एमपीपीईबी व्यापम एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

MPPEB Vyapam Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • एमपीपीईबी की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमपीपीईबी व्यापम एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इन जरूरी सूचना का रखें ध्यान

परीक्षा हॉल में केवल टेस्ट एडमिट कार्ड और मूल फोटो-आईडी की अनुमति है। अन्य चीजें सख्त वर्जित हैं। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर, बीपर, पेजर, मोबाइल, सेल, फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त वर्जित हैं।

---विज्ञापन---

यहां से दे सकते हैं मॉक टेस्ट

मॉक टेस्ट ईएसबी वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है, उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने से पहले ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया के बारे में अभ्यास करना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

First published on: Jul 18, 2023 04:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola