Niharika Gupta
Read More
MPPEB PAT result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या MP व्यापम ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। .
MP PAT 2022 परीक्षाओं का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को करवाया गया था। बता दें कि राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में बीएससी कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।
MPPEB PAT result 2022 Direct Link To Check
रिजल्ट के साथ टॉप 10 रैंक होल्डर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि काउंसलिंग के लिए शेड्यूल विश्वविद्यालयों और काउंसलिंग कमेटी द्वारा अपनी वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।