MP Apex Bank Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, जिसे एमपी अपेक्स बैंक के नाम से जाना जाता है, ने अलग अलग पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर हैं। बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, बैंकिंग असिस्टेंट और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यह उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। बैंक में काम करने का अनुभव न सिर्फ आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।
यह भी पढ़े:Employement Report के ताजा आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा, 70-85 फीसदी युवा नौकरी में खुश नहीं
क्या है ऐज लिमिट?
आपको बता दें इस भर्ती के लिए ऐज लिमिट 18 से 35 साल होनी चाहिए। महिलाओं, SC/ST और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार 5 साल और 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी।
जरूरी योग्यता?
असिस्टेंट मैनेजर- किसी भी विषय में फर्स्ट डिवीजन ग्रेजुएशन या सेकेंड डिवीजन पीजी डिग्री होनी चाहिए।
बैंकिंग असिस्टेंट- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर के CCC कोर्स का सर्टिफिकेट या फिर सामान्य कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
क्या होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 918 रुपए अपेक्स बैंक में फॉर्म भरने के लिए देना होगा। वहीं जनरल केटेगरी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1218 रुपए देने होंगे।
यह भी पढ़े:चमत्कार! ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन, वो उठ बैठा और… रेलवे कर्मचारी भी उसे देख रह गए दंग
क्या है आवेदन की लास्ट डेट ?
आपको बता दें इन पदों के लिए 5 अगस्त 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है वही एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2024 रखी गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है:
- सबसे पहले एमपी अपेक्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट का पता है: https://apexbank.in/
- वेबसाइट पर आपको ‘करियर’ या ‘रिक्रूटमेंट’ का सेक्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
2 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines