Niharika Gupta
Read More
KVS Teacher Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने टीजीटी, पीजीटी और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पीजीटी, टीजीटी पदों के लिए केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्य अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय टीचर भर्ती 2022 के लिए 16 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय में 4014 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें से 278 रिक्तियां प्रिंसिपल के पद के लिए, 116 वाइस प्रिंसिपल के लिए, 07 वित्त अधिकारी के लिए, 22 सेक्शन ऑफिसर के लिए, 1200 पीजीटी, 2154 या टीजीटी के लिए और 237 प्रधानाध्यापक रिक्तियों के लिए हैं।
KVS Teacher Recruitment 2022 Notification PDF
एलडीसीई को केवीएस के क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में संभावित रूप से स्थित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। आवेदकों में से अलग मेरिटलिस्ट तैयार की जाएगी और वे विशेष रिक्ति वर्ष के लिए योग्यता के अनुसार स्थान होंगे। अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।