हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indian Navy Recruitment 2023: 10वीं 12वीं पास के लिए इंडियन नेवी में निकली नौकरी, अप्लाई करने के लिए यहां चेक करें प्रोसेस

विज्ञापन
indian navy recruitment 2023

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जनवरी 1999 और 2004 के बीच जन्मे उम्मीदवार इस पद के लिए Indiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। कुल 35 रिक्तियां हैं।

जानें योग्यता

  • कक्षा 10 या 12 में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इनमें से किसी एक शैक्षणिक योग्यता वाला उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता है:
  • (ए) एमएससी/बीई/बीटेक/एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सुरक्षा/सिस्टम प्रशासन और नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
  • (बी) बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) के साथ एमसीए

जानें सिलेक्शन प्रोसेस

चयनित उम्मीदवारों को शुरू में दस साल के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा, जिसे दो-दो साल की दो शर्तों में न्यूनतम चार साल तक बढ़ाया जा सकता है।

और पढ़ें: Indian Post Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट में 30041 पदों पर निकली भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें अप्लाई

विज्ञापन
आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना एसएससी आईटी रिक्ति 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यदि आप आईटी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदकों के ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस के बारे में किसी तरह के आवेदन शुल्क के बारे में नहीं बताया गया है. इसका मतलब है कि आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है।

  • सबसे पहले आपको इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगा जहां पर आप का एप्लीकेशन फॉर्म होगा।
  • अब उस ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी डिटेल्स को भरना होगा।.
  • इसके बाद मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर लें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए भरे गए फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म की एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola