Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट में 30041 पदों पर निकली भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

india post gds Recruitment
Edited By Niharika Gupta

india post gds Recruitment
India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र एडिट कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 30041 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों को भरना है।
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना चाहिए। भारत में केंद्र शासित प्रदेशों में GDS की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी। उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम माध्यमिक मानक तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। हालाँकि, निम्नलिखित श्रेणी को सभी महिला/ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: