IBPS RRB Notification 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) क्लर्क पीओ परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपी आरआरबी XII के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 1 जून से शुरू कर दिया है । इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें
एग्जाम डेट्स
आईबीपीएस 17 जुलाई से 22 जुलाई तक उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) आयोजित करेगा। ऑफिस असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए परीक्षा दो फेज में होगी। जबकि स्केल-2 (मैनेजर) और स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) पद पर भर्ती के लिए एक ही परीक्षा होगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को होगी। जबकि स्केल 2 और स्केल 3 परीक्षा 10 सितंबर 2023 को होगी। ग्रुप ए ऑफिसर्स (स्केल-1, स्केल-2 और स्केल-3) पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू नवंबर 2023 में होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
इसके तहत, देश भर में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल- I / पीओ (असिस्टेंट मैनेजर) और अधिकारी स्केल 2 (मैनेजर) और कार्यालय स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) के पद के लिए लगभग 8600 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीआरपी आरआरबी-12वीं परीक्षा सामान्य भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- आईबीपीएस क्लर्क/पीओ – किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएट होना चाहिए।
- ऑफिसर स्केल 2- जनरल मैनेजर बैंकिंग ऑफिसर- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना चाहिए. साथ ही दो साल का अनुभव होना चाहिए।
- ऑफिसर स्केल-3 – जनरल मैनेजर बैंकिंग ऑफिसर- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना चाहिए. साथ ही 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
क्लर्क पद पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि पीओ के लिए उम्र 18 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, सीनियर मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से लेकर 40 साल के मध्य होनी चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी
- क्लर्क : 15,000 -20,000/-
- ऑफिसर स्केल-I : Rs. 29,000 – 3,000/-
- ऑफिसर स्केल-II : 33,000-39,000/-
- ऑफिसर स्केल-III : Rs. 38,000 -44,000/-
अप्लीकेशन फीस
- एससी/एसटी/PWBD – Rs. 175
- अन्य कैटेगरी – Rs. 850
IBPS RRB Notification 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर CRPs RRB के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें।
- फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
- अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
12 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines