IBPS RRB Recruitment 2023: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

IBPS RRB Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

IBPS RRB Recruitment 2023
IBPS RRB Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IBPS RRB भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 2023 की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय देश में कई जगह आयी प्राकृतिक आपदाओं और मणीपुर जैसे राज्यों की स्थिति का अवलोकन करने के बाद अंतिम तारीख आगे बढ़ायी गई है। जो कैंडिडेट्स किसी वजह से पहले फॉर्म नहीं भर पाए, वे अब अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 8000 से अधिक अधिकारी (स्केल-I, II और III) और कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) रिक्तियों को भरेगा।
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 17 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर और क्लर्क 2023 के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अस्थायी रूप से अगस्त में आयोजित होने वाली है, जबकि मुख्य परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। आईबीपीएस आरआरबी के तहत 8611 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इसमें 5538 ऑफिस असिस्टेंट, 2485 ऑफिसर स्केल I, 515 ऑफिसर स्केल II और 73 ऑफिसर स्केल III पद शामिल हैं।
कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों और अधिकारी स्केल 1 (पीओ) पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी। बैंक ने अपने परीक्षा कैलेंडर के अनुसार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा और आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा 5, 6, 12, 13 और 19 अगस्त, 2023 को निर्धारित की है। आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। उसी प्रक्रिया के तहत, नवंबर 2023 तक नाबार्ड और आईबीपीएस की सहायता से समूह “ए” – अधिकारियों (स्केल- I, II और III) की भर्ती के लिए साक्षात्कार नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अधिकारी स्केल- III (वरिष्ठ प्रबंधक) के लिए : 21-40 वर्ष अधिकारी स्केल- II (प्रबंधक) के लिए : 21-32 वर्ष अधिकारी स्केल- I (सहायक प्रबंधक) के लिए : 18-30 वर्ष कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए : 18-28 वर्ष
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.