IBPS RRB PO Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन द्वारा आयोजित की जाने वाली पीओ भर्ती परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टटीट्यूट द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-ए अधिकारियों के लिए आरआरबी पीओ प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 06 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 06 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पोर्टल पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Admit Card 2023: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XII पर क्लिक करें।
– एक नया पेज खुलेगा, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
– आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
IBPS RRB PO Admit Card 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
IBPS RRB PO paper pattern: इस पेटर्न के तहत होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ में 40-40 अंकों के दो पेपर होंगे। सभी 80 प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। उम्मीदवार द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines