IBPS PO Prelims Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS ) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2022 के प्रारंभिक दौर के लिए 8 अक्टूब 2022 के आस-पास एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड ibps.in और ibpsonline.ibps.in पर जारी किए जाएंगे।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी या आईबीपीएस पीओ / एमटी प्रारंभिक परीक्षा इसी महीने की 15,16 और 22 तारीख को आयोजित की जाएगी।
IBPS PO Prelims Admit Card 2022 Download Link
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे ‘आईबीपीएस पीओ प्रीलिम’ टैब पर क्लिक करें।
- अब नये पेज पर आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
- एग्जाम डे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।
IBPS PO Prelims 2022 Exam Pattern
बता दें पूरा शेड्यूल टेंटेटिव है, जिसका अर्थ है कि विभिन्न आयोजनों की तिथियां बाद में बदल सकती हैं। IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है और कुल अवधि 1 घंटे है। पेपर में 3 सेक्शन होंगे- इंग्लिश लैंग्वेज, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग एबिलिटी। अंग्रेजी भाषा खंड में 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न होंगे और अन्य दो खंडों में प्रत्येक में 35, 35 अंकों के लिए 35 प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 20 मिनट का समय मिलेगा।
प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार नवंबर में मुख्य दौर में बैठ सकते हैं। उसके बाद, चयनित उम्मीदवार जनवरी / फरवरी, 2023 में इंटरव्यू के दौर में उपस्थित होंगे। परिणाम अप्रैल में घोषित किए जाएंगे।
आईबीपीएस पीओ वैकेंसी डिटेल्स ( IBPS PO Recruitment 2022)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईबीपीएस पीओ की कुल 6432 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया में 535 पद, कैनरा बैंक में 2500 पद, पंजाब नेशनल बैंक में 500 पद, पंजाब एंड सिंध बैंक में 253 पद, यूको बैंक में 550 पद और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2094 पद शामिल हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines