IBPS PO 2023 recruitment: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 1 अगस्त को प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIII) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।
एग्जाम डिटेल्स
प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कॉल लेटर सितंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए प्रीलिम्स ऑनलाइन परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2023 में होगी। जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। वहीं, मेंस एग्जाम नवंबर में आयोजित किया जाएगा। मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को जीडी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल रिजल्ट प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि, प्रीलिम्स में नहीं पास होने वालों को अगली चरण की परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
यह भर्ती अभियान पीओ/एमटी की 3049 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आयु सीमा में अभ्यर्थियों नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
ओबीसी और जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है। जबकि अन्य के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है।
जानें योग्यता
भर्ती के लिए भारत सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, या केंद्र सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थी के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए। क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान इसकी जानकारी मांगी जाएगी।
IBPS PO Recruitment 2023: Direct link
IBPS PO 2023 recruitment: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस भरें और फाइनल सबमिट करें।
- इसके बाद आईबीपीएस पीओ फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines