IBPS Clerk Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) क्लर्क भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जुलाई, 2023 को समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार सीआरपी क्लर्क XIII के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई, 2023 को शुरू हुई थी। अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई तक थी, जिसे 28 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन कॅापी की प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2023 है। इस भर्ती अभियान के तहत 4045 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर 2023 में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
इन बैंकों में होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये।
शैक्षणिक योग्यता
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
IBPS Clerk Recruitment 2023: ऐसे जल्द करें अप्लाई
- आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
- एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल होगी। ऑब्जेक्टिव परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए माइनस मार्किंग होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के प्रत्येक परीक्षण में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी और आगे की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम कुल अंक भी प्राप्त करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines