IBPS Clerk Prelims Scorecard 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन द्वारा आयोजित की जाने वाली क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा 2022 (IBPS Clerk Prelims 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टीट्यूट द्वारा इस परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS ने क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परीक्षा 3 और 4 सितंबर, 2022 को आयोजित हुई थी. इस भर्ती अभियान के तहत 6000 से अधिक क्लर्क पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परीक्षा पास कर ली है, वे अब आईबीपीएस मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
IBPS Clerk Prelims Scorecard 2022: इस तरह करें डाउनलोड
– सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
– इसके बाद होमपेज पर आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– अब परिणाम चेक करने के लिए पंजीकरण / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
– यहां रिजल्ट देखने के लिए “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– अंत में आप रिकॉर्ड के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
इन बैंकों में होगी भर्तियां
गौरतलब है कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में भर्तियां होंगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
23 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines