IBPS Clerk Result: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया है.
अगर आप इस परीक्षा का हिस्सा बने हैं और प्रीलिम्स परीक्षा दी है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग स्टेज है और इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेज की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है.
बता दें कि IBPS ने इस परीक्षा (IBPS Clerk Prelims Exam 2025) का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को किया था. प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam) में बैठने का मौका मिलेगा, जो फाइनल सेलेक्श में एक अहम स्टेज है.
इस डायरेक्ट लिंंक पर चेक करें परिणाम
IBPS Clerk Prelims Result 2025 : परिणाम कैसे चेक करें?
ऑफिशियल IBPS वेबसाइट ibps.in पर जाएं
होमपेज पर CRP Clerical या IBPS Clerk सेक्शन पर क्लिक करें
CRP-Clerical >> Common Recruitment Process for Clerical Cadre XV टाइटल वाला लिंक ढूंढें
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड डालें
कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें और Submit पर क्लिक करें
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें
अब आगे क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वो अब मेन्स परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam) में बैठने के लिए एलिजिबल हैं. मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 में होने वाली है. मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. IBPS Clerk Mains एग्जाम में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंगवेज, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टिट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे. मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फाइनल सेलेक्शन स्टेज में भेजा जाएगा.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines