---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

HTET Admit Card 2022 Out: हरियाणा TET के एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

HTET 2022 Admit Card Out: बॉर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा हरियाणा TET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना HTET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा HTET 2022 Exam के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार haryanaytet.in पर जाकर […]

---विज्ञापन---

HTET 2022 Admit Card Out: बॉर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा हरियाणा TET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना HTET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा HTET 2022 Exam के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार haryanaytet.in पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की बेहतरी के लिए, यह सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की हड़बड़ी और वेबसाइट के क्रैश होने से बचने के लिए उन्हें अपना प्रवेश पत्र समय से डाउनलोड कर लेना चाहिए। HTET परीक्षा 2022 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए 504 केंद्र फाइनल कर लिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 3,05,717 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

---विज्ञापन---

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इस परीक्षा में तीन लाख पांच हजार 717 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन गृह जिलों में करवाया जा रहा है। किसी भी परीक्षार्थी को समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जिन परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हैं, उनके प्रवेश पत्र रोके गए हैं। ऐसे छात्र संबंधित त्रुटि को 29 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं।

HTET Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको HTET 2022 Admit Card लिंक पर जाना होगा।
  3. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
  4. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आप अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
  6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए और इसका प्रिंट निकाल लीजिए।

परीक्षा का टाइम-टेबल

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा 03 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Nov 26, 2022 08:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola