SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी की है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 को शुरू होगी और 21 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 6160 पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।
जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
- लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023
जानें योग्यता
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से लेकर 28 साल तक होनी चाहिए।
SBI Apprentice Recruitment 2023 Notification चेक करने का सीधा लिंक
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
SBI Apprentice Recruitment 2023: इस तरह से भरें ऑनलाइन फॉर्म
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
- SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल हैं।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines