Govt Jobs: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की डेट बढ़ा दी हैं। उम्मीदवार प्रस्तावित पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन के लिए अब 28 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर महीने में होगा। वहीं, मेन्स परीक्षा नवंबर में आयोजित की जा सकती है।
वैकेंसी डिटेल्स
आईबीपीएस के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए पीओ के कुल 3029 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारत के 11 बैंको में की जाएंगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस, जीडी इंटरव्यू व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा
रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि पद के लिए पात्र होने के लिए उनकी आयु सीमा 1 अगस्त 2023 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
जानें योग्यता
पद के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांग श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय 850 रुपये का भुगतान करना होगा।
IBPS PO Recruitment 2023: इन स्टेप्स से जल्द करें अप्लाई
- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीओ/एमटी पोस्ट 2023 पर क्लिक करें।
- फिर, उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर्ड करें और पूछे गए अनुसार आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines