Govt Teacher Recruitment Bihar: बिहार में शिक्षक के पद के लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए गुड़ न्यूज़ आई है। दरअसल, एक अधिकारी ने हाल ही में बताया कि बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य में तीसरे चरण में 86,476 शिक्षकों के पदों को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2024: लॉन्चिंग से लेकर अब तक अग्निवीर भर्ती के नियमों में क्या-क्या बदलाव?
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने अनुमोदन के लिए विवरण सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। अनुमोदन के बाद इसे कार्यान्वयन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी को भेजा जाएगा।
किस कक्षा के लिए कितने पदों की निकली भर्ती?
बात करें कक्षा 1 से 5 की तो इसके लिए कम से कम 28,028 पद स्वीकृत किए गए हैं जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए 19, 057, 9 और 10 के लिए 17,018 और अंत में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 22,373 पद स्वीकृत किए गए हैं।
बीपीएससी ने उन उम्मीदवारों को उम्र में कोई छूट नहीं दी है, जो इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। पहले और दूसरे चरण में बीपीएससी ने महिलाओं के लिए उम्र में 10 साल की छूट दी थी। कई छात्रों का कहना है कि तीसरे चरण में उम्र सीमा में छूट नहीं दी गई, इसलिए वे मौका चूक गए।
आपको बता दें कि जब अधिसूचना जारी की गई थी, तब जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी-ईबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष रखी गई थी। भर्ती अभियान के पहले और दूसरे चरण के दौरान भी समान आयु मानदंड लागू किया गया था। बाद में बीपीएससी ने महिला वर्ग में भी आयु सीमा में 10 साल की छूट दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था।
बीपीएससी ने 3 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 फरवरी और परीक्षाएं इस साल 7 से 17 मार्च तक होंगी।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले शिक्षक भर्ती को लेकर एक और नोटिफिकेशन रिलीज हुआ था जिसमें कहा गया था कि बिहार में टीचर्स के 87 हजार पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2024 है। रिटन एग्जाम 7 मार्च से 17 मार्च तक होंगे। 31 मार्च से पहले रिजल्ट जारी करने का प्रयास आयोग का रहेगा।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines