Government Jobs Sarkari Result Indian Railway Recruitment: असम स्टेट लेवल रिक्रूटमेंट कमीशन 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं जो 29 दिसंबर तक चलेंगे। उम्मीदवार sebaonline.org और assam.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं।
ये सभी भर्तियां ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के लिए होनी हैं। अगर आपको ग्रेड 3 की नौकरी मिलती है तो 14 हजार से लेकर 60 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं अगर ग्रेड 4 की नौकरी मिलती है तो 12 हजार से 52 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।
कस्टम डिपार्टमेंट में भर्तियां
वहीं कस्टम डिपार्टमेंट भी कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। यहां टैक्स असिस्टेंट, हवलदार आदि के कुल 29 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख खत्म होने वाली है। इसलिए देर न करें और तुरंत अप्लाई कर दें। 30 नवंबर 2023 तक ही आवेदन होने हैं। इन पदों के लिए 18-27 साल तक उम्र सीमा रखी गई है।
ये भी पढ़ें-Dunki: कौन है रियल लाइफ डंकी जिसपर बनी है शाहरुख खान की फिल्म? खतरों के खिलाड़ियों से जुड़ी है कहानी!
India Post में भी भर्तियां
वहीं इंडिया पोस्ट, मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशंस भी कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। यहां कुल 1899 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें पोस्ट असिस्टेंट के 598, शॉर्टिंग असिस्टेंट के 143, पोस्टमैन के 585, मेल गार्ड के 3 और एमटीएस के 570 पद हैं। 9 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।
देखें रोजगार पर डिबेट-
रेल मंत्रालय में नौकरी का मौका
रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) कई पदों पर भर्तियां कर रहा है। आप rvnl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर मिलेगी, यानी आपको लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें कुल 61 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसमें सैलरी भी बहुत अच्छी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-Tunnel Accident: भावुक कर देगी टनल में फंसे मजूदर के पिता की बात, बेटे को लेकर ऐसा क्या कहा?
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines