इस देश में तैयार हो रहा है सबसे ऊंचा शहर, बिना कार और बिना सड़कों वाले 170 किमी लंबे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में क्या होगा खास?
सऊदी अरब का मेगा प्रोजेक्ट 'द लाइन' दुनिया के सबसे बड़े शहरी विकास प्रोजेक्ट्स में शामिल है. 170 किलोमीटर लंबे इस शहर में ना सड़कें होंगी, ना कारें. आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 100% नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) के साथ ये शहर भविष्य की नई तस्वीर पेश करेगा.

क्या है 'The Line'?
2 / 7सऊदी अरब का 'The Line' प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बड़े शहरी विकास प्रोजेक्ट्स में से एक है. ये परियोजना NEOM का हिस्सा है, जिसे भविष्य का स्मार्ट शहर बनाने के मकसद से विकसित किया जा रहा है. इसकी लंबाई लगभग 170 किलोमीटर होगी और इसे पूरी तरह आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा.
ना सड़कें होंगी, ना कारें
3 / 7The Line की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां सड़कें, कारें और ट्रैफिक नहीं होगा. लोगों की आवाजाही के लिए हाई-स्पीड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलेप की जाएगी. इससे प्रदूषण कम होगा और यात्रा का समय भी काफी घट जाएगा. इस शहर को पूरी तरह सोलर और विंड एनर्जी जैसी रिन्यूएबल ऊर्जा से ऑपरेट करने का प्लान है. परियोजना का मकसद कार्बन एमिशन को लगभग जीरो तक लाना है, ताकि ये दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल शहरों में शामिल हो सके.
शीशे की विशाल दीवारों के बीच बसेगा शहर
4 / 7The Line को दो विशाल मिरर-फेसाड (शीशे से ढकी) संरचनाओं के बीच बनाया जाएगा. इसकी ऊंचाई लगभग 500 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर है. बाहर से देखने पर ये शहर रेगिस्तान में एक बड़े मिरर की तरह दिखाई देगा. इस शहर में भविष्य में करीब 90 लाख लोगों को बसाने का लक्ष्य रखा गया है. शहर के भीतर घर, स्कूल, अस्पताल, ऑफिस और मनोरंजन की सुविधाएं पैदल दूरी पर मिलेंगी.
5 मिनट में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
5 / 7प्रोजेक्ट के डिजाइन के मुताबिक, किसी भी निवासी को जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने के लिए 5 मिनट से ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा. इससे लाइफ आसान बनाई जाएगी.
AI और स्मार्ट तकनीक का होगा इस्तेमाल
6 / 7The Line में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट सेंसर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटोमेटेड सिस्टम का ज्यादा इस्तेमाल होगा. शहर की ज्यादातर सेवाएं तकनीक बेस्ड होंगी, जिससे संसाधनों का बेहतर मैनेजमेंट हो पाएगा.
पर्यावरण संरक्षण पर खास फोकस
7 / 7प्रोजेक्ट का दावा है कि NEOM क्षेत्र की लगभग 95% प्राकृतिक भूमि को संरक्षित रखा जाएगा. शहर का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि प्रकृति और विकास के बीच बैलेंस बना रहे. (All Photos Credit: Social Media)