ये है दुनिया की सबसे खड़ी सड़क, इस पर चलना पहाड़ पर चलने से भी ज्यादा है मुश्किल

जब भी हम कहीं सफर करते हैं तो हम आरामदायक और खूबसूरत रास्तों की ही तलाश में रहते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ जगहें अपने अजीबोगरीब अंदाज के लिए भी मशहूर हैं. एक ऐसी ही सड़क है जहां कदम रखना किसी आम रास्ते पर चलने से बेहद अलग है, बल्कि वो एक सीधा रास्ता नहीं बल्कि पूरी की पूरी खड़ी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने जैसा है.

baldwin street in new zealand
1 / 6

विज्ञापन

पूरी दुनिया में मशहूर है यह रास्ता

पूरी दुनिया में मशहूर है यह रास्ता2 / 6

यह सिर्फ एक रास्ता नहीं है, बल्कि एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है जो दुनिया भर के टूरिस्ट्स को हैरान कर देता है. तो चलिए जानते हैं दुनिया की इस अनोखी सड़क के बारे में जो सोच समझ कर नहीं बल्कि एक गलती से बनी थी, लेकिन आज पूरी दुनिया में मशहूर है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में है यह अनोखा रास्ता

न्यूजीलैंड में है यह अनोखा रास्ता3 / 6

इस सड़क का नाम 'बाल्डविन स्ट्रीट' है. यह न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड वाले शहर डुनेडिन के नॉर्थ ईस्ट वैली इलाके में मौजूद है. शहर के मुख्य केंद्र से इसकी दूरी महज 3.5 किलोमीटर है, इसलिए यहां पहुंचना पर्यटकों के लिए काफी आसान है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सड़क के बीचों-बीच मापी गई ढलान के आधार पर इसे 'दुनिया की सबसे खड़ी सड़क' का आधिकारिक दर्जा दिया है. यह भी पढ़ें- 11000 फीट ऊंचाई, 30KM लंबाई… जानें दुनिया की सबसे लंबी सुरंग जोजिला टनल की खासियतें और क्या होंगे इसके फायदे?

ढलान ऐसी की चढ़ने में छूट जाएंगे पसीने

ढलान ऐसी की चढ़ने में छूट जाएंगे पसीने4 / 6

बाल्डविन स्ट्रीट की असली पहचान इसकी हैरतअंगेज ढलान है. सबसे ऊंचे हिस्से पर इसका ग्रेडिएंट लगभग 34.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है. आसान शब्दों में कहें तो, आप जैसे ही हॉरिजॉन्टल 2.86 मीटर आगे बढ़ते हैं, यह सड़क आपको 1 मीटर ऊपर की तरफ उठा देती है.

विज्ञापन

कितनी है लंबाई और ऊंचाई?

कितनी है लंबाई और ऊंचाई? 5 / 6

यह सड़क कुल 350 मीटर लंबी है और नीचे से ऊपर तक करीब 70 मीटर की ऊंचाई तय करती है. इसलिए यहां छोटी-सी वॉक करना भी किसी भारी वर्कआउट से कम नहीं लगता. एक बेहद दिलचस्प तकनीकी बात यह है कि इस सड़क के ऊपरी हिस्से को डामर की जगह कंक्रीट से बनाया गया है. इसके पीछे वजह यह है कि इतनी तेज ढलान पर अगर डामर का इस्तेमाल होता, तो गर्मी के मौसम में वह पिघलकर नीचे खिसक सकता था.

गलती से बनी थी यह सड़क

गलती से बनी थी यह सड़क6 / 6

यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली और दिलचस्प बात ये है कि इस सड़क को किसी ने सोच समझकर या फिर जानबूझकर नहीं बनाया था. इसके पीछे 19वीं सदी की शहरी योजना की छोटी सी गलती है. उस दौर में शहर का नक्शा बनाने वाले सर्वेक्षकों ने वहां के असली पहाड़ी भूगोल को नजरअंदाज कर दिया और नक्शे पर सीधे ग्रिड पैटर्न में सड़कें खींच दीं. नतीजा यह हुआ कि यह सड़क सीधे एक पहाड़ी के ऊपर से गुजरने लगी. योजना बनाने वालों की वह छोटी सी भूल समय के साथ दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक बड़ा अजूबा बन गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन