Niharika Gupta
Read More
DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के वॉक-इन इंटरव्यू पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। इंटरव्यू 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विषयों में कुल 11 रिक्तियां हैं। इंटरव्यू सुबह 9 बजे टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैब (TBRL), सेक्टर 30, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू के दिन, उम्मीदवारों की आयु 28 से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, 5 वर्ष की छूट होगी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट होगी।
DRDO की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विषय में UGC NET पास होना अनिवार्य है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। ग्रेजुएशन मे उम्मीदवारों का रिजल्ट 60 फीसदी होना अनिवार्य है।
जूनियर रिसर्च फेलो कैमिस्ट्री 3 पद 01 नवंबर 2022
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 4 पद 02 नवंबर 2022
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 1 पद 03 नवंबर 2022
फिजिक्स 04 नवंबर 2022
JRF के लिए सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार, 31,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, एचआरए का भुगतान भी किया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।