CRPF Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए 1458 एएसआई, हेड कांस्टेबल पदों के लिए निकली भर्तियां, 90 हज़ार से अधिक होगी सैलरी, ये रहा प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

CRPF Recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

CRPF Recruitment 2022
CRPF Recruitment 2022: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Steno) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 4 जनवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है।
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।
CRPF recruitment 2022: इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 10 + 2 पैटर्न से बारहवीं पास की हो. अगर आयु सीमा की बात की जाए तो इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय (CRPF recruitment 2022 age limit) की गई है। आयु की गणना 25 जनवरी 2023 से की जाएगी. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सीआरपीएफ के इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकता है – crpfindia.com या crpf.nic.in. डिटेल नोटिस देखने के लिए भी crpf.nic.in पर जा सकते हैं। ये भी जान लें कि यहां बताई गई वैकेंसी टेंटेटिव हैं जिनमें बदलाव हो सकता है।
इन रिक्तियों के लिए सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के अनुसार है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) पद पर चयनित होने पर कैंडिडेट को पे लेवल 5 के हिसाब से महीने के 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं हेड कॉन्सटेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर सेलेक्ट होने पर लेवल 4 के हिसाब से 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी मिल सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: