---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

CBSE CTET Admit Card 2022: जारी हुए सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड

CBSE CTET 2022 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज CTET 2022 के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। आवेदक अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष, परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो अलग-अलग हिस्सों […]

---विज्ञापन---

CBSE CTET 2022 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज CTET 2022 के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। आवेदक अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष, परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएंगी, पहली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। और दूसरा हाफ दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि सीटीईटी की मान्यता अब सात साल की बजाय आजीवन कर दी गई है। सीटीईटी का आयोजन दिसंबर माह में सीबीटी मोड में 20 भाषाओं में होगा। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

CBSE CTET 2022 Admit Card Direct Link to Download

---विज्ञापन---

और पढ़िएदिल्ली विश्वविद्यालय पीजी एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी प्रवेश लिस्ट आज करेगा जारी, यहां देखें प्रोसेस

CBSE CTET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, “डाउनलोड प्रीडमिट कार्ड सीटीईटी दिसंबर 2022” पर क्लिक करें।
  • विवरण के साथ लॉग इन करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई सीटीईटी 2022 के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षाओं से पहले उनमें विवरण देखें। एडमिट कार्ड सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 26, 2022 10:41 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola