BPSC 69th CCE Exam 2023: बीपीएससी 69वीं सीसीई भर्ती के लिए फिर से बढ़ी पदों की संख्या, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

BPSC 69th notification 2023,
Edited By Niharika Gupta

BPSC 69th notification 2023,
BPSC 69th CCE Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) 69वीं सीसीई परीक्षा 2023 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। आधिकारिक सूचना बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।
आयोग द्वारा कुल 63 रिक्तियां बढ़ाई गई हैं। पहले इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 379 थी, जो बढ़कर 442 रिक्तियां हो गई है। यह दूसरी बार है जब रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। 14 जुलाई के नोटिस में आयोग ने रिक्तियों की संख्या 346 से बढ़ाकर 379 कर दी थी। इससे पहले, भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 235 पद थी, जिनमें से 73 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे।
नोटिस के अनुसार रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई को शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2023 तक है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष है।
खुली श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹150 है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: