Niharika Gupta
Read More
BPSC 67th Prelims 2022 Admit card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज 20 सितंबर 2022 को बीपीएससी 67वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान राज्य भर के विभिन्न सरकारी विभागों में 807 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 20 सितंबर और 22 सितंबर को परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। बीपीएससी प्रमुख अतुल प्रसाद द्वारा बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 19 अगस्त, 2022 को घोषित की गई थी। उम्मीद है कि 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे।
BPSC 67th Prelims 2022 Admit card Download Link
दरअसल 8 मई को पेपर लीक होने के चलते बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पेपर लीक मामले में कई लोगेों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन अब 30 सितंबर को एक ही दिन में किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी और छात्रों को केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।