BPSC 67th Prelims 2022: बीपीएससी 67th प्रिलिम्स परीक्षा आज, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

PSTET 2023:

PSTET 2023:

BPSC 67th Prelims 2022: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बीपीएससी 67th प्रिलिम्स परीक्षा 2022 (BPSC 67th Prelims 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आयोग द्वारा आज यानि 30 सितंबर को प्रदेश भर में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के दौरान केंद्र पर छात्रों को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

विज्ञापन

BPSC 67th Prelims 2022 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

-आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने को कहा है। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति है।

विज्ञापन

-मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्टवॉच आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड जैसे अन्य सामान परीक्षा स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। बीपीएससी ने कहा कि इस तरह की वस्तुओं के कब्जे में पाए जाने वाले उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर कुछ भी लिखने की अनुमति नहीं है।उन्हें केवल इसके लिए दिए गए स्थान पर ही सवालों के जवाब देने चाहिए।

विज्ञापन

– आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट पर दिए गए निर्देशों को देखें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें। उम्मीदवारों को इसके लिए दिए गए रिक्त स्थान पर प्रश्न पुस्तिका सीरीज और रोल नंबर भरने और गोलों को काला करने की आवश्यकता है।
– बीपीएससी ने कहा कि इन विवरणों को पालन नहीं किया जाने पर ओएमआर शीट को खारिज किया जा सकता है।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा 12 बजे शुरू होगी और 2 बजे तक चलेगी। ये परीक्षा पहले पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी जा चुकी है और अब इसका फिर से आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ