दुनियाभर में पिछले कुछ दशकों से तकनीक के क्षेत्र में गजब की क्रांति देखने को मिली है. एक जमाना था जब लोग कंप्यूटर के इस्तेमाल को लेकर काफी दुविधा में दिखाई देते थे, लेकिन अब लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट्स हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. ऐसा ही कुछ अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर देखने को मिल रहा है. किसानी हो या मल्टीनेशनल कंपनी, लगभग हर क्षेत्र में अब तेजी से AI का इस्तेमाल हो रहा है.
अक्सर इस तेजी से बदलती तकनीक में बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (BA) ग्रेजुएक्ट अपने करियर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी BA पास हैं और करियर को लेकर दुविधा में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. तकनीक का विकास हो रहा है.काम करने का तरीका बदल रहा है. हर कंपनी हाइब्रिड स्किल्ड यानी AI के जानकार कर्मचारी चहती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 45 फीसदी कंपनियां ऐसे एम्प्लॉई ढूंढ़ रही हैं जो स्किल्ड हों और AI का बखूबी इस्तेमाल करना जानते हों.
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून की परीक्षा से पहले ये जरूरी दस्तावेज अभी कर लें तैयार, एक भी कमी पड़ सकती है भारी
क्यों जरूरी है AI का ज्ञान?
AI के आने से तकनीक और संचार का बहुत विकास हुआ है. काम करने का तरीका भी बदल रहा है. एआई से कई तरह के मुश्किल काम बड़ी आसानी से किए जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो बीए करने के बाद भी रोजगार के बहुत सारे अवसर हैं, बशर्ते अपने अंदर कुछ बदलाव किए जाएं. कंपनियां ऐसे उम्मीदवार ढूंढ़ रही हैं जो सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल कार्य करना भी जानते हों. ऐसे में सिर्फ बीए की डिग्री से काम नहीं चलेगा, खुद को AI के क्षेत्र में भी अपडेट करना होगा. कंपनियों की मांग के अनुसार उम्मीदवारों में AI टूल्स का इस्तेमाल आना बेहद जरूरी हो गया है.
BA के साथ-साथ जरूर करें ये कोर्स?
अगर आप बीए कर रहे हैं तो आपको AI के क्षेत्र में भी खुद को अपग्रेड करने की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए. सेकेंड ईयर से ही AI टूल्स सीखने की आदत डालना शुरू कर दें, लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करें. इंटर्नशिप करें और अपने अंदर रोजगार के लिए आवश्यक मांगों का विकास करें. कंपनियों की आवश्यकता पर नजर बनाए रखें. वेब डेवलपमेंट, सीएमएस, ट्रेंड एनालिसिस, डाटा एनालिसिस और AI की मदद से अपने आस पास की समस्याओं को हल करने की कोशिश करें. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें, साथ ही कंटेंट क्रिएशन भी शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: AIIMS में शुरू हुआ कॉमन Recruitment एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, 1400+ पदों पर होनी है भर्ती
इन टूल्स से करियर में मिल सकती है सफलता
आपने अगर डिग्री पूरी कर ली है और जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि ये कुछ स्किल्स सीख लें.
- AI क्लाउड कंप्यूटिंग
- AI टूल्स (ChatGPT, Gemini, Perplexity)
- प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
- डिजिटल मार्केटिंग
- कंटेंट राइटिंग
- सोशल मीडिया मार्केटिंग
- डेटा एनालिटिक्स
- Excel और पावर प्वाइंट
ये स्किल्स आपको किसी भी सेक्टर में काम करने में मददगार साबित होंगी. इसके अलावा अपने कम्यूनिकेशन स्किल पर काम करें. इससे न सिर्फ आपका काम आसान होगा, बल्कि किसी भी कंपनी में आपको प्राथमिकता दी जाएगी. आप फ्रीलांसिंग वर्क या छोटे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकते हैं, जिससे आपका तजुर्बा बढ़ेगा और बाजार को समझने में मदद मिलेगी.
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
10 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
12 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
12 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
13 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
13 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
13 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines