NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून की परीक्षा से पहले ये जरूरी दस्तावेज अभी कर लें तैयार, एक भी कमी पड़ सकती है भारी
NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून की परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही तैयार कर लें. परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए इन अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स और गाइडलाइंस को यहां तुरंत देखें, वरना आपका एग्जाम छूट सकता है.
Written By: Azhar Naim|Updated: Jun 17, 2026 17:07
Edited By : Azhar Naim|Updated: Jun 17, 2026 17:07
Share :
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में इन डॉक्यूमेंट को जरूर रखें. (Image: AI)
---विज्ञापन---
NEET UG 2026 Re-Exam Important Documents: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा से पहले जरूरी तैयारी करना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि इस दौरान एक छोटी से भी गलती, परीक्षा देने में बड़ा रुकावट बन सकती है. NEET की परीक्षा को लेकर टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचेंगे. किसी भी अनिवार्य दस्तावेज की कमी होने पर उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती यानी उन्हें केंद्र में प्रवेश ही नहीं मिलेगा. इससे न सिर्फ साल बर्बाद होगा, बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी जरूरी कागजात व्यवस्थित करके तैयार रखें ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके.
NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को ये जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:
प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड, जिस पर आवेदन में इस्तेमाल की गई हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगी हो.
एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, जो उपस्थिति पत्रक के लिए उपयोग होगी.
एक पोस्टकार्ड साइज (4×6 इंच) रंगीन फोटो, सफेद बैकग्राउंड के साथ.
सरकार द्वारा जारी कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र.
PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो).
इन दस्तावेजों को साफ और सुरक्षित फोल्डर में रखना बेहतर रहेगा, ताकि कोई भी दस्तावेज गिरे न.
कौन-कौन से पहचान पत्र होंगे मान्य?
पहचान सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को मूल और वैध फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य है. स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों में शामिल हैं:
आधार कार्ड
पासपोर्ट
पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
डिजिलॉकर आईडी
APAAR ID
ध्यान रखें कि फोटोकॉपी, धुंधले प्रिंट या एक्सपायर हो चुके पहचान पत्र स्वीकार नहीं किए जा सकते, ऐसा करने पर आपको केंद्र में प्रवेश ही नहीं मिलेगा. इसलिए परीक्षा से पहले दस्तावेज की वैधता एक बार जरूर जांच लें.
फोटो और आपकी जानकारी मिलाना क्यों है जरूरी?
परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए फोटो और पहचान की जांच की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी, नाम, जन्म तिथि और फोटो को पहले ही जांच लें. अगर कोई अंतर दिखाई देता है तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना बेहतर होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परीक्षा के दिन तनाव का कारण बन सकती है.
एग्जाम डे पर इन बातों का रखें खास ध्यान
21 जून को परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले सभी दस्तावेज और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर से चेक करें. सभी दस्तावेज एक जगह रखें, समय से पहले केंद्र पहुंचें और किसी भी जरूरी कागज को घर पर भूलने से बचें. परीक्षा के दिन जल्दबाजी से बचने के लिए एक रात पहले ही बैग तैयार कर लेना समझदारी होगी. सही तैयारी न सिर्फ आपका समय बचाएगी बल्कि परीक्षा के दिन आत्मविश्वास भी बनाए रखेगी. इन सबके बीच इस बात का जरूर ध्यान रखें कि परीक्षा अगर मन मुताबिक न जाएं, तो तनाव नहीं लेना है, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए और मेहनत करनी है, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है आपकी थोड़ी और मेहनत अगली परीक्षा में सबसे अच्छा मार्कस दिलाकर बेहतरीन और मन चाहे कॉलेज में एडमिशन दिला दे.