AIIMS NORCET 2023: एम्स NORCET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां Direct Link से भरें फॉर्म
Edited By Niharika Gupta

AIIMS NORCET 2023
Edited By Niharika Gupta

AIIMS NORCET 2023
AIIMS NORCET 2023 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने (AIIMS NORCET 2023) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आवेदन 12 अप्रैल को शुरू हुआ था और 5 मई, 2023 को समाप्त होगा। जो उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
करेक्शन विंडो 6 मई को खुलेगी और 8 मई, 2023 को बंद होगी। ऑनलाइन सीबीटी मोड परीक्षा 3 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹3000/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹2400/- है। विकलांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: