राजस्थान में विनफास्ट के ऑथराइज्ड डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने जयपुर में एक नई डीलरशिप लॉन्च की है. यह लॉन्चिंग राजस्थान में वेलोसिटी फिनट्रस्ट का लगातार विस्तार और जयपुर में तीसरे शोरूम की शुरुआत है, जिससे पूरे देश में विनफास्ट के बढ़ते नेटवर्क में और विस्तार हुआ है.
इसका उद्घाटन विनफास्ट इंडिया की डिप्टी CEO (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष, वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव, वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट विकास बोहरा ने किया.
विनफास्ट वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लीमो ग्रीन के साथ एक कई इलेक्ट्रिक व्हिकल्स पोर्टफोलियो तैयार कर रहा है, जो ग्राहकों को निजी, प्रीमियम और पारिवारिक मोबिलिटी जरूरतों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है.
मालिकाना हक के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, ग्राहक 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग, तीन साल की फ्री मेंटेनेंस, सात साल की वाहन वारंटी, दस साल की बैटरी वारंटी, 75% तक सुनिश्चित बायबैक (वापस खरीदना) और पेट्रोल या डीजल इंजन से ईवी में बदलाव के फायदे उठा सकते हैं. इसकी कीमत 18.19 लाख रुपये से शुरू होती है, जो ग्राहकों को अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प उपलब्ध कराती है.
विनफास्ट इंडिया की डिप्टी CEO (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष ने बताया, ‘हमारा मुख्य फोकस मजबूत सेल्स और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ पूरे ईवी चार्जिंग सिस्टम को बेहतर बनाने पर है. जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, हम ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा, अच्छी क्वालिटी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार सपोर्ट देने का वादा करते हैं, ताकि ईवी को ज्यादा से ज्यादा अपनाया जाए. पिंक सिटी की यह सुविधा विनफास्ट की नेक्स्ट-जेनरेशन लाइनअप को दिखाती है, जहां खरीदार व्यक्तिगत सलाह और टेस्ट ड्राइव के साथ नई तकनीक वाली कारों का अनुभव ले सकते हैं.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
33 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
33 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
34 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
35 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
37 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
37 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
39 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
41 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
42 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
42 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines