हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट में 9 की मौत, 15 घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए हैं.
इस दर्दनाक हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन घटना की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघी तराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना सामने आई है. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है. अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में वेदांता लिमिटेड ने एथेना छत्तीसगढ़ पावर लिमिटेड का अधिग्रहण दिवालियापन प्रक्रिया के तहत किया था. बाद में 2023 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, हैदराबाद के आदेश के बाद इसका विलय वेदांता लिमिटेड में कर दिया गया. इसके बाद इस संयंत्र का नाम बदलकर वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट रखा गया.

विज्ञापन

यह पावर प्लांट छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघी तराई में स्थित है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता 1200 मेगावाट है, जिसमें 600-600 मेगावाट की दो यूनिट शामिल हैं. इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और जांच एजेंसियां घटना की वजह का पता लगाने में जुटी हुई हैं. V

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola