जब धरती पर पैदा होते थे नीले रंग के लोग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

अमेरिका के केंटकी में एक परिवार रहता था, जिसमें कुछ सदस्यों का नीला रंग पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया.

Blue Color Family

Credit: AI

विज्ञापन

दुनिया में बहुत अजीबोगरीब घटनाएं हुई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा परिवार भी थी, जिसके कई सदस्यों की स्किन का रंग नीला था. जी हां, आपने सही सुना. दरअसल, अमेरिका के केंटकी में एक परिवार रहता था, जिसमें कुछ सदस्यों का नीला रंग पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें: Open Challenge: आंखों का डॉक्टर भी हो जाएगा फेल, लेकिन 5 सेकंड में नहीं खोज पाएगा 42 की भीड़ में छिपा 24

Advertisment

क्या है मामला?

दरअसल, साल 1820 में फ्रांस से आए मार्टिन फ्यूगेट अमेरिका पहुंचे, जिसके बाद वो ईस्ट केंटकी के ट्रबलसम क्रीक इलाके में बस गए और एलिजाबेथ स्मिथ नाम की अमेरिकी महिला से शादी कर ली. इस शादी से उनके 7 बच्चे हुए. लेकिन सभी तब हैरान रह गए जब उनमें से 4 बच्चों की स्किन जन्म से ही नीली थी. राहत की बात ये है कि उन बच्चों को किसी तरह की बीमारी नहीं थी. उनकी लाइफ बिल्कुल नॉर्मल बच्चों की जैसी थी, लेकिन उनकी स्किन वैसी की वैसी ही रही. धीरे-धीरे शादियों की वजह से नीले रंग की दिक्कत दूसरे समुदायों में पहुंच गई.

क्या थी वजह?

करीब 140 साल तक कोई ये समझ नहीं पाया कि आखिर उन बच्चों की स्किन का रंग नीला क्यों था. आखिरकार 1960 में केंटकी यूनिवर्सिटी के ब्लड स्पेशलिस्ट डॉ मैडिन कैवेन और नर्स रुथ पेंडरग्रास ने इस राज़ पर से पर्दा उठाने के लिए रिसर्च शुरू की, जिसमें कई हैरान कर देने वाले फैक्ट्स सामने आए. दरअसल, इस परिवार को मेथीमोग्लोबिनेमिया नामक बेहद रेयर ब्लड डिसॉर्डर था. इस बीमारी में एक एंजाइम शरीर में कम होता है, जिस वजह से खून ऑक्सीजन को नॉर्मल तरीके से शरीर में सर्कुलेट नहीं होता.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ