8 से 11 जनवरी के दौरान आयोजित हो रहे भारत की आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है. इसके अंतर्गत राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों से सोमनाथ आने को इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. पवित्र सोमनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुलभ, सुरक्षित और अनुकूल यात्रा के लिए सरकार की ओर से योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है.
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर वेरावल रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ. विभिन्न शहरों से ट्रेन के माध्यम से पहुंचे शिव भक्त श्रद्धालुओं का कुमकुम तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर ढोल-नगाड़ों, शहनाई और पारंपरिक गरबे के जरिए हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया. इस स्वागत कार्यक्रम में भक्तिभाव, आत्मीयता और सोमनाथ के प्रति अडिग आस्था का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला.
प्रभास भूमि पर 9 जनवरी को सूर्योदय की पहली किरण के दौरान वेरावल स्टेशन परिसर यात्रियों के ‘हर हर महादेव-जय सोमनाथ’ के नाद से गूंज उठा.
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से स्टेशन से मंदिर तक जाने और वापस स्टेशन लौटने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ के दर्शन कर सकते हैं.
विशेष ट्रेन सुविधा के चलते शिव भक्तों को समय पर और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल रही है.
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, मार्गदर्शन और प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है.
श्रद्धालुओं को वेरावल रेलवे स्टेशन से सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने में आसानी और सहुलियत हो, इसके लिए समन्वित आयोजन किया गया है.
यात्रियों की प्रतिक्रिया
इस बारे में तापी जिले के श्री अक्षय पंचाल ने कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के कारण अच्छी तरह से दर्शन हो पाएगा. इस अवसर में सहभागी होने का उन्हें बहुत आनंद है.
सूरत निवासी श्री हेलीबेन राठोड़ ने कहा कि यहां ट्रेन में यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलीं. स्टेशन से मंदिर तक जाने के लिए बस की व्यवस्था है, जिससे आसानी से दर्शन हो सकेगा.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
21 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
21 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
22 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
23 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
25 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
25 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
27 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
29 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
30 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines