हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

DTU में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आगाज

दिल्ली की DTU में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ की शुरुआत हुई. युवाओं के इनोवेटिव आइडियाज को बढ़ावा देने वाली इस पहल में 2 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा गया है.

विज्ञापन
(Photo-ANI)

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यानी DTU में आज ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई. कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं और इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया.

इस पहल का थीम “Observe a Problem, Build a Solution, Serve the Nation” रखा गया है. इसका उद्देश्य युवाओं के नए और रचनात्मक विचारों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में बदलने के लिए मंच उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम के दौरान इनोवेशन एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के अलग-अलग इनोवेटिव आइडियाज और प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए.

विज्ञापन

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए 2 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा गया है. आयोजकों के मुताबिक, यह पहल युवाओं को नवाचार के जरिए समाज और राष्ट्र के लिए समाधान तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं, इनोवेटर्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी रही. कार्यक्रम के जरिए आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से इम्पैक्ट की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola