आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार यात्राएं निकाल रही है. लेकिन हमारी सरकार की सफलता से बौखलाहट में आकर राज्यपाल साहब ने जो अपनी अलग यात्रा शुरू की है, उसका तरीका और उसमें शामिल लोग कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
मंगलवार को पार्टी दफ्तर में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए धालीवाल ने स्पष्ट किया कि हम नशे के खिलाफ किसी भी मुहिम के विरोधी नहीं हैं और चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस लड़ाई का हिस्सा बने, लेकिन राज्यपाल का उन लोगों को साथ लेकर चलना निंदनीय है जो खुद पंजाब में नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं.
धालीवाल ने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस यात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के नेता अश्वनी शर्मा साथ बैठे हों, वह यात्रा नशा खत्म करने के लिए नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने की कोशिश लगती है.
उन्होंने कहा कि राज्यपाल साहब को यात्रा शुरू करने से पहले यह समझना चाहिए था कि पांच दरियाओं की इस धरती पर नशे का ‘छठा दरिया’ कौन लेकर आया था. 2007 से 2017 तक पंजाब में जिनकी सरकार रही, उन्हीं के राज में नशा फला-फूला और आज वही लोग राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए नशा तस्करों को पनाह दी.
आप नेता ने आगे कहा कि आज पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि जिन ताकतों ने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं. राज्यपाल साहब आज उन्हीं ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं जिन्होंने पंजाब का भविष्य अंधकार में धकेला.
धालीवाल ने कहा कि अगर राज्यपाल वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें उन लोगों और संस्थाओं को साथ लेकर चलना चाहिए जो पिछले कई सालों से जमीन पर नशे के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से नशा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है और हम पिछले 4 साल से इसके खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहे हैं.
कुलदीप धालीवाल ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा में पंजाब को बर्बाद करने वाले गुनहगारों का शामिल होना बेहद निराशाजनक है. पंजाब की जनता सब देख रही है और वह जानती है कि कौन नशे के खिलाफ लड़ रहा है और कौन नशा बेचने वालों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि आप सरकार अपनी मुहिम जारी रखेगी, लेकिन नशा तस्करों के राजनीतिक आकाओं के साथ मिलकर निकाली जाने वाली ऐसी किसी भी यात्रा का पंजाब के लोग समर्थन नहीं करेंगे.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
29 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
30 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
30 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
31 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
33 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
33 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
36 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
37 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
39 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines