गुलशन इकेबाना में दो दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भक्ति भाव से संपन्न

नोएडा के सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना में दो दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. कलश यात्रा, हवन, सुंदरकांड, भजन संध्या और महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

ram mandir noida (1)
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में इकेबाना धर्मार्थ ट्रस्ट (आईडीटी) द्वारा आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक जोश के साथ संपन्न हुआ. सोसाइटी के सैकड़ों परिवारों ने इस पावन अवसर पर एकजुट होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी गहरी आस्था जताई.

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके बाद वैदिक मंत्रों की गूंज और विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई.

Advertisment

दो दिनों तक चले इस आयोजन में हवन-यज्ञ, हरिओम मुंजाल जी के सुमधुर स्वर में सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, सामूहिक आरती, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महाप्रसाद का आयोजन हुआ. “जय श्रीराम” के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

समापन पर आईडीटी ने सभी श्रद्धालुओं, आचार्यों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और सोसाइटी निवासियों के प्रति कृतज्ञता जताई. ट्रस्ट ने कहा कि यह मंदिर केवल आराधना स्थल नहीं रहेगा, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक एकता और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा. ट्रस्ट ने आगे भी ऐसे आयोजनों से समाज को जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई.

महाआरती और महाप्रसाद के साथ महोत्सव का समापन हुआ. उपस्थित जनों ने प्रभु श्रीराम से राष्ट्र और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे की प्रार्थना की.

विज्ञापन

गुलशन इकेबाना के लिए यह आयोजन एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सव बन गया है.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ