हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी को पॉपुलर चॉइस श्रेणी में पहला स्थान, नई दिल्ली में मिला सम्मान

2025 में विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झांकी दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी-विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस पुरस्कार’ जीता। लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।

विज्ञापन

हाल ही में भारत के अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र पर्व के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन हुआ था। इसमें गुजरात की झांकी ने भी भाग लिया था। ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में गुजरात में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। इसमें केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुजरात को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र दिया। गुजरात से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने स्वीकार किया।

इसके साथ ही झांकी निर्माण की प्रक्रिया के समय राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतियोगिता में गुजरात के नृत्य को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्’ विषय पर आधारित इस वर्ष की झांकी का गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस झांकी अवार्ड्स: महाराष्ट्र नंबर-1, किस स्थान पर नौसेना-दिल्ली पुलिस, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

सूचना आयुक्त किशोर बचाणी के दिशादर्शन तथा अपर सूचना निदेशक अरविंद पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट एवं फिल्म प्रोडक्शन शाखा की सूचना उप निदेशक सुश्री भावना वसावा द्वारा इस झांकी के निर्माण का समग्र कार्य किया गया था।

इससे पहले साल 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम् उपयोग के आह्वान को साकार करने में गुजरात की पहल के रूप में प्रस्तुत की गई ‘क्लीन ग्रीन एनर्जीयुक्त गुजरात’ झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके साथ शुरू हुई विजय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में प्रस्तुत की गई गुजरात की ‘धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम आधारित झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ झांकियों की श्रेष्ठता की चयन समिति की ‘जूरीस चॉइस’ श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

साल 2025 में विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झांकी दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी-विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस पुरस्कार’ जीता। इसके बाद लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें: 77वें गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी ने ‘वंदे मातरम’ थीम के साथ कर्तव्य पथ पर बिखेरा देशभक्ति का रंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola