---विज्ञापन---

Information angle-right

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणीने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया. अदाणीकी संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी ने उन्हें वैश्विक सूची में 19वें स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि अंबानी 20वें स्थान पर खिसक गए.

---खबर नीचे जारी है---

Gautam Adani ने Mukesh Ambani को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. यह जानकारी Bloomberg Billionaires Index के ताज़ा आंकड़ों से सामने आई है.

शुक्रवार को जारी रैंकिंग के अनुसार, गौतम अदाणीअब दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 92.6 अरब डॉलर है. वहीं मुकेश अंबानी 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिनकी संपत्ति करीब 90.8 अरब डॉलर बताई गई है.

---खबर नीचे जारी है---

गौतम अदाणीकी संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण उन्होंने यह बढ़त हासिल की है. उनका समूह, Adani Group, देश का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप माना जाता है और कई क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रहा है.

यह समूह ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा (उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण), प्राकृतिक संसाधन, एयरपोर्ट, रक्षा, डेटा सेंटर, सीमेंट, मीडिया, सड़क, रेलवे, मेट्रो, रियल एस्टेट और एफएमसीजी जैसे कई सेक्टर में काम करता है.

---खबर नीचे जारी है---

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणीसमूह की कुल मार्केट वैल्यू 150 अरब डॉलर से अधिक है और इसके तहत 12 सूचीबद्ध कंपनियां काम कर रही हैं.

वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची में Elon Musk अब भी पहले स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति करीब 656 अरब डॉलर है. उनके बाद Larry Page दूसरे स्थान पर (286 अरब डॉलर) और Jeff Bezos तीसरे स्थान पर (269 अरब डॉलर) हैं.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 17, 2026 01:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola