भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा ने फर्जी वीडियो बनाकर गुरुओं की बेअदबी की है, अब यह बात दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से भी साबित हो गई है. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कराई गई जांच में साफ हो गया है कि वीडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ है. इससे पहले, पंजाब पुलिस की जांच में भी साफ हो चुका है कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने “गुरू” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. दोनों जांच से साबित हो गया है कि कपिल मिश्रा ने गुरुओं की बेअदबी की है. इसलिए भाजपा कपिल मिश्रा को बर्खास्त करें. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट पर झूठ ना बोलें है, भाजपा में हिम्मत है तो इसे कोर्ट में पेश करें.
शनिवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई.” भाजपा के लोग किस तरह से सोच सकते हैं और इनकी कल्पना कहां तक जाती है, आम आदमी पार्टी अब इनकी रग-रग से वाकिफ है. उन्होंने याद दिलाया कि तीन दिन पहले ही मैंने बता दिया था कि इनकी फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्या आएगा. मैंने बताया था कि जैसे महाभारत के अंदर गुरु द्रोण की हत्या से पहले आधा सच बोला गया था, वैसे ही यहां आधे सच का सहारा लिया जाएगा. आज सुबह वह आधा सच पूरी प्रेस वार्ता में सुनाया गया. उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से कहा कि जो पंजाब की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने कहा, लगभग वही दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी कहा है.
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पंजाब सरकार की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने साफ-साफ कह दिया कि वीडियो में कहीं ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ. विधानसभा के पास तो अपनी कोई फॉरेंसिक लैब होती नहीं है, यह लैब या तो केंद्र सरकार के पास है या दिल्ली पुलिस (केंद्र) के पास है, इसलिए दिल्ली सरकार ने अपने दबाव में अफसरों को धमकाकर जो रिपोर्ट मंगवाई, उस रिपोर्ट ने भी बात को घुमा दिया. यानी, उस रिपोर्ट ने भी यह नहीं कहा गया कि ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है. फॉरेंसिक में यही तो जांचना था. बाकी बातें तो तीन दिन पहले हमने खुद ही बता दी थीं कि यह वीडियो दिल्ली विधानसभा का है, इसमें बोलने वाली आतिशी हैं और दूसरे व्यक्ति विजेंद्र गुप्ता हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट सिर्फ इस बात की होनी थी कि आतिशी द्वारा क्या शब्द बोले गए? हालांकि अगर कोई अपने कानों से भी सुन ले, तो पता चल जाएगा कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया. कोई 100 बार सुन सुन ले, वह शब्द वहां है ही नहीं. फॉरेंसिक रिपोर्ट इस पर बिल्कुल चुप है. इसका मतलब है कि यह शब्द नहीं बोले गए. भाजपा सरकार आधे सच की रिपोर्ट लाकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस वीडियो को जगह-जगह चलाकर भाजपा को एक्सपोज करेंगे. जहां कोई लेना-देना नहीं होता, वहां सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की जाती है. पहले हिंदुओं और मुसलमानों का दंगा कराने की कोशिश होती थी, अब किसी तरीके से हिंदुओं और सिखों का दंगा हो जाए, यह कोशिश भाजपा खुल्लम-खुल्ला कर रही है और इसके लिए सारे प्रपंच किए जा रहे हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की प्रेस वार्ता से यह साफ हो गया कि स्पीकर महोदय ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. स्पीकर का काम बिल्कुल भी नहीं है कि वे राजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल करें. वे राजनीतिक नूरा-कुश्ती के अंदर आए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. लेकिन चूंकि वे राजनीतिक बात कर रहे हैं, इसलिए एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उन्हें जवाब देना पड़ रहा है. यह काम स्पीकर को शोभा नहीं देता; इसके लिए भाजपा के पास कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा थे, उनसे प्रेस वार्ता करानी चाहिए थी या सरकार की फॉरेंसिक रिपोर्ट है, इसलिए सरकार को खुद सामने आना चाहिए था.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
2 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
4 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
6 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines