हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेबी अध्यक्ष से CPAI प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, वार्षिक अधिवेशन 2026 में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

इस अवसर पर CPAI की ओर से राजीव अग्रवाल ने सेबी अध्यक्ष को CPAI वार्षिक अधिवेशन 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने और मुख्य उद्बोधन देने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया.

विज्ञापन

कमोडिटी एंड कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CPAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे से शिष्टाचार भेंट की. बैठक के दौरान भारत के पूंजी एवं कमोडिटी बाजारों के विकास, पारदर्शिता, दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाने, बाजारों में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा भारत के वित्तीय बाजारों को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने के संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए.

इस अवसर पर CPAI की ओर से राजीव अग्रवाल ने सेबी अध्यक्ष को CPAI वार्षिक अधिवेशन 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने और मुख्य उद्बोधन देने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया.

CPAI के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से नीति-निर्माता, नियामक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्टॉक एवं कमोडिटी एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, बाजार मध्यस्थ, निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे. अधिवेशन में भारत के वित्तीय बाजारों के भविष्य, नीति सुधारों, नवाचार और समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सेबी अध्यक्ष का बहुमूल्य समय देने, उनके प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और भारत के पूंजी एवं कमोडिटी बाजारों के विकास के प्रति निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही विश्वास जताया कि अधिवेशन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शक उद्बोधन पूरे वित्तीय बाजार समुदाय के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा.

राजीव अग्रवाल ने कहा, ‘सेबी तुहिन कांत पांडे जी से मिलना हमारे लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात रही. हम उनके अमूल्य मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए हृदय से आभारी हैं. हमें पूर्ण विश्वास है कि CPAI वार्षिक अधिवेशन 2026 में उनकी उपस्थिति पूरे वित्तीय बाजार समुदाय के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी होगी.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola