इस उपलब्धि पर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि “यह पुरस्कार हमारी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक है. राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत कर हर कोने में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. हम आने वाले समय में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
बीएसपीटीसीएल को पिछले तीन वर्षों में पूर्वी क्षेत्र में सर्वाधिक 2,018 सर्किट किलोमीटर संचरण लाइन में वृद्धि (220 केवी और उससे अधिक) तथा सर्वाधिक 5,260 ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी में वृद्धि (220 केवी और उससे अधिक) के लिए पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. कंपनी ने संचरण लाइनों और ट्रांसफार्मर क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करके बिहार की बिजली ट्रांसमिशन क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार किया है.
पावरलाइन ट्रांसटेक इंडिया अवार्ड्स का उद्देश्य भारतीय बिजली के संचरण क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देना है. विजेता का चयन CEA, PFC और राज्य उपयोगिताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए डेटा के आधार पर किया गया है. ट्रांसटेक इंडिया विद्युत मंत्रालय द्वारा समर्थित एक प्रमुख प्रदर्शनी और सम्मेलन है, जिसमें इस वर्ष 2,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है.
यह दोनों सम्मान बिहार के संचरण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. पूर्वी क्षेत्र में इन दोनों श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल करना बीएसपीटीसीएल की तकनीकी क्षमता और बिहार के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कंपनी राज्य के सभी हिस्सों में गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
6 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
8 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
8 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
10 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
12 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
13 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines