Patna News: बिहार पर्यटन विभाग राज्य में पर्यटन सुविधाओं में अभिवृद्धि की दिशा में निरंतर कार्यशील है. इस क्रम में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जल्द ही बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त “कैरावैन” बसों की सुविधा शुरू की जा रही है. जो एक चलते-फिरते विश्वस्तरीय सितारा होटल की सुविधाओं से लैस है. बिहार में पर्यटन यात्राओं के दौरान रहने, सोने, टीवी देखने, म्यूजिक, खाना पकाने आदि के प्रबंध के साथ ये बसें न केवल पर्यटकों को यात्रा के दौरान होटल जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगी. बल्कि राज्य के पर्यटन को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. ये सामान्य बसें नहीं हैं, बल्कि आधुनिक लग्जरी बसे हैं, जो एक मोबाइल होटल की तरह डिजाइन की गई हैं, जो यात्रा के दौरान पर्यटकों को पूर्ण आराम और मनोरंजन प्रदान करेंगी.
एक सितारा होटल जैसा अनुभव
बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा अभी दो बसों की खरीद की गयी है. जो पटना पहुंच गयी है. शीघ्र ही औपचारिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद ये बसें बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी. ये बसें पर्यटकों की यात्राओं को एक लग्जरी अनुभव में बदल देंगी. बसों के अंदर की डिजाइन सितारा होटल की तरह बनाया गया है. इसमें बैठने के लिए आरामदायक 7 सीट और 4 स्लीपर बर्थ के साथ मनोरंजन के लिए पांच एलइडी टीवी लगाई गई है. साथ ही मिनी किचन और बाथरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिससे यात्रा के दौरान आपको होटल या रेस्टोरेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. ‘कैरावैन’ के साथ आप अपनी यात्रा को अपनी मर्जी के अनुसार प्लान कर सकेंगे. जहां चाहें वहां रुक सकेंगे और अपने हिसाब से यात्रा का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें- बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास नहीं होगा गृह मंत्रालय, जानिए किसे क्या मिला?
ऐसे कर सकेंगे बसों की बुकिंग
ये बसें स्पेशल टूर पैकेज का हिस्सा होंगी, जैसे बोधगया-नालंदा वन-डे ट्रिप या वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व सफारी. पर्यटक बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अधिकारिक वेबसाइट (bstdc.bihar.gov.in) या मोबाइल नंबर के माध्यम से बसों की बुकिंग कर सकेंगे. इससे घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. इसे लगभग 75 रुपए प्रति किलोमीटर के दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर के लिए लिया जा सकता है. या एक दिन के लिए बुकिंग लगभग 20 हजार रुपए प्रतिदिन की दर से होगी, ज्यादा यात्रा पर प्रति किमी की दर लागू होगी. वहीं पटना में 12 घंटे और 75 किमी की यात्रा के लिए 11,000 रुपये में बुकिंग का विकल्प भी प्रदान किया गया है. यह न केवल पर्यटकों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करेगा बल्कि सालाना करोड़ों रुपए का राजस्व बल भी प्रदान करेगा. वहीं प्रत्येक बस के संचालन से 50-60 प्रत्यक्ष रोजगार (ड्राइवर, गाइड, शेफ, स्टाफ आदि सहित) कुल मिलाकर दो बसों से 100 से अधिक रोजगार का सृजन होगा.
पर्यटकों को मिलेगी कई तरह की सुविधाएं
लंबे समय के लिए होटल में रहने की बजाए ‘कैरावैन’ पर्यटकों के लिए एक सस्ता विकल्प हो सकता है. आपके पास अपना किचन होने के कारण आप बेहतर भोजन स्वयं बना सकते हैं और खाने का खर्च भी बचा सकते हैं. कैरावैन से यात्रा पर आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं. गेम्स खेल सकते हैं, साथ में खाना बना सकते हैं, और यादगार पल बिता सकते हैं. एक ही ट्रिप में कई अलग-अलग पर्यटन स्थलों का अनुभव कर सकते हैं. हर दिन एक नया स्थान, नया अनुभव. कुल मिलाकर ये बसें परिवार के साथ एक यादगार और आनंददायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा. यह पहल बिहार के नालंदा, बोधगया, वैशाली और राजगीर सहित सभी अन्य पर्यटन स्थलों की यात्राओं को अधिक आकर्षक और संपूर्ण बनाएगी.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के सीएम बनने पर पहली बार आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, बोले- ‘उम्मीद करते हैं कि सरकार…’
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
16 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
17 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
17 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
18 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
20 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
20 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
23 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
24 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
26 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines