हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

देश भर में भारतीय शिक्षा बोर्ड अब मूल्यांकन के कामों में जुटा, तैयारियां तेज, शीघ्र परिणाम करेगा घोषित

भारतीय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू किया जा रहा है.
सीसीटीवी निगरानी और लाइव मॉनिटरिंग के बीच आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) से संबद्ध देशभर के विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन के बाद अब मूल्यांकन का काम तेजी से होने जा रहा है. ताकि बोर्ड परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जा सके. यहां बता दें कि 09 से 25 मार्च 2026 तक बोर्ड की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुकी है. इन परीक्षाओं में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.

बीएसबी बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरे देश में पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में किया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को संपन्न कराया गया.

इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर शाखा कार्यालय नोएडा स्थित कंट्रोल रूम से लाइव स्क्रीनिंग के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा संचालन पूरी तरह प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बना रहा. किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए बोर्ड की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई तथा त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी.

विज्ञापन

प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, केन्द्र प्रभारियों का आभार जताया

भारतीय शिक्षा बोर्ड सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं परीक्षा केंद्र प्रभारियों के समन्वित सहयोग से यह परीक्षा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई. बोर्ड ने सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.

ताकि शैक्षणिक प्रक्रिया समयबद्ध हो सके

अब बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया जाएगा. मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य की अगली प्रक्रिया समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola