Punjab News :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी 350वी शहादत जयंती के मौके पर पंजाब और देशभर के लोगों को एक खास न्योता दिया. उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक नहीं है , बल्कि इंसानियत और भाईचारे का बड़ा सन्देश देने वाले हैं.
भगवंत मान ने एक्स पोस्ट करके लोगों से अपील की कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में आकर श्री तेग बहादुर जी की शहादत को याद करें .
भगवंत मान की टीम भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है . शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने बताया कि पूरी श्री आनंदपुर साहिब श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है .मान ने खुद सुनिश्चित किया कि किसी भी आने वाले को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो चाहे फिर ट्रैफिक हो , पार्किंग हो , खाना हो या फिर रहने की सुविधाएं हो.
आपको बता दें कि, तीन दिन से चलने वाले इन आयोजनों में अखंड पाठ ,विरासत ए-खालसा में प्रदर्शनी ,गतका शो और भव्य ड्रोन शो भी शामिल किए गए हैं साथ ही सीएम भगवंत मान चाहते हैं कि लोग श्री तेग बहादुर के त्याग, साहस और मानवता के संदेश को आने वाली नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए.
इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 500 ई-रिक्शों से लेकर 150 मिनी बसों तक की व्यवस्था की है और दो बड़ी टेंट सीटी बनाई गई हैं और 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं भी रखी जा रही है. जिससे आने वाले सभी लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो. यह सब सीएम मान की सोच को दिखाता है कि वह सिर्फ कार्यक्रम नहीं करवाते, बल्कि हर चीज को दिल से और जनसेवा के भाव से करते है .