आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीर मान्धाता कोली समाज संगठन की ओर से गुजरात के भावनगर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल हुए. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी समारोह में शामिल होकर 151 नव दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोली समाज का गुजरात की तरक्की और विकास में बहुत बड़ा योगदान है. कोली समाज के लोग गुजरात समेत देश भर में अलग-अलग समाजिक कार्यों को करने में सबसे आगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि कोली समाज के बच्चों के अंदर बहुत प्रतिभा है. अगर सरकार की तरफ से इन्हें अच्छी शिक्षा, स्कील, संशाधन और अवसर मिल जाए तो ये कुछ बड़ा करने की क्षमता रखते हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है. आज 151 जोड़ों की शादी हो रही है. चारों तरफ खुशी का महौल है. जब एक लड़का-लड़की की शादी होती है तो वहां बहुत खुशी का माहौल होता है. यहां तो 151 जोड़ों की शादी हो रही है. राजू भाई सोलंकी और ब्रज राज सोलंकी को इस पुण्य के काम के लिए बहुत बधाई देता हूं. वीर मान्धाता कोली समाज संगठन को बहुत बधाई. राजू भाई सोलंकी 12 साल से यह पुण्य का काम कर रहे हैं. अभी तक 2 हजार से जोड़ों की शादी करा चुके हैं. तीन-चार साल पहले उन्होंने 501 जोड़ों की शादी एक साथ कराई थी. कन्यादान करने का सबसे बड़ा पुण्य होता है और यह पुण्य राजू भाई सोलंकी और उनके पुत्र ब्रज राज सोलंकी कमा रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल ने सभी नव दंपतियों से कहा कि आज सभी लोग अपने जीवन का एक नया पड़ाव शुरू कर रहे हैं. कई सारे ऐसे मौके भी आएंगे, जब लड़ाई-झगड़ा भी होगा, लेकिन दोनों को मिल कर रहना है. शादीशुदा जिंदगी रेलगाड़ी के दो पहिए की तरह होती है. अगर एक भी पहिया खराब हो जाए तो जिंदगी की गाड़ी चल नहीं सकती है. दोनों पहिए मजबूत होंगे तभी गाड़ी आगे चलेगी. भगवान से मेरी प्रार्थना है कि सभी नव दंपत्तियों को ढेर सारी खुशियां और तरक्की दें.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सामूहिक शादी समारोह वीर मान्धाता कोली समाज संगठन कर रह रहा है. गुजरात समेत देश भर से कोली समाज के लोग यहां मौजूद हैं. दिल्ली से अखिल भारतीय कोली समाज की अध्यक्षा भी मौजूद हैं. कोली समाज पूरे देश में अलग-अलग समाजिक कार्यों को करने में सबसे आगे रहता है. गुजरात की तरक्की और विकास में कोली समाज का बहुत बड़ा योगदान है. कोली समाज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली, मेहनती और देश भक्त हैं. अगर हमारे इन बच्चों को उचित अवसर दिया जाता है, अच्छी शिक्षा मिलती है, स्कील और संसाधन दिए जाते हैं तो कोली समाज के बच्चे भी बहुत अच्छे कार्य करके दिखा सकते हैं. पूरी दुनिया में कोली समाज देश का नाम रौशन कर रहा है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
18 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
19 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
20 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
22 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
22 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
24 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
26 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
27 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines