आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी ‘गद्दारी’ करार दिया. धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें.
बुधवार को ‘आप’ नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है.
उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेगा और हमारे किसान को अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का सौदा कैसे हुआ? यह देश के हित में कैसे है?
धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस डील के जरिए अमेरिका की ‘लाल ज्वार’ भारतीय मंडियों पर कब्जा कर लेगी, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बर्बाद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जीरो टैरिफ के कारण कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे.
सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए धालीवाल ने कहा कि जाखड़ साहब, आप आज उसी तरह इस डील की वकालत कर रहे हैं जैसे कभी बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की करता था. आज अकाली दल की राजनीतिक हालत सबके सामने है. कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए. उन्होंने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार की चाकरी करते थे और अब मोदी के गुणगान करके देश का हित बेचने पर तुले हुए हैं.
‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि आज तक इस डील की जानकारी सिर्फ ट्रंप के ट्वीट्स से मिल रही है. प्रधानमंत्री ने न तो संसद में कुछ बताया और न ही देश को भरोसे में लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है.
धालीवाल ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की है. उन्होंने एलान किया कि वे जाखड़ के हर झूठ का रोजाना जवाब देंगे और भाजपा के इस किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करते रहेंगे.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
29 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
30 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
30 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
31 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
33 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
33 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
36 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
37 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
39 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines