आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कागजों में चल रही अटल कैंटीन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. अटल कैंटीन के फैक्ट चेक के दौरान अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में कैंटीन चलती हुई मिली है. “आप” ने बाकायदा इन दोनों कैंटीन में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े को एक्पोज किया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अटल कैंटीन के फैक्ट चेक में फर्जीवाड़ा मिलने का सिलसिला जारी है. सिर्फ कागजों में 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ है. शालीमार बाग और पीतमपुरा के बाद अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में अटल कैंटीन चल रही है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया था. हालांकि सरकार ने उदघाटन से पहले 100 अटल कैंटीन खोलने की बात कही थी, लेकिन उदघाटन वाले दिन सिर्फ 45 एलाट कैंटीन की सूची ही जारी की गई. आम आदमी पार्टी ने उसी दिन सीएम रेखा गुप्ता की शालीमार विधानसभा के अलावा पीतमपुरा में कागजों में उदघाटन की गई अटल कैंटीन का खुलासा किय था. लेकिन अब हमारे फैक्ट चेक में पाया गया है कि शकूर बस्ती और पंजाबी कैंप में भी अटल कैंटीन कागजों में चल रही है.
सौरभ भारद्वाज ने तीन दिन पहले चालू हुई इन कैंटीन में अव्यवस्थाओं और लोगों को खाना न मिलने की आ रही शिकायतों पर भी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि अभी तो अटल कैंटीन चालू हुए हफ्ते भी नहीं हुए और लोग खाना न मिलने की शिकायत करने लगे हैं. फुलेरा पंचायत वाली भाजपा सरकार बेचारे अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम भी इस कैंटीन फर्ज़ीवाड़ा में बदनाम कर रही है.
सौरभ भारद्वाज ने कागजों में उदघाटन हो चुकी इन अटल कैंटीन का वीडियो साझा कर कहा कि 25 दिसंबर को हमने ऐसी दो कैंटीन दिखाई थीं, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर दिया था, लेकिन वहां कैंटीन का नामोनिशान तक नहीं था. रविवार को हमने दो और कैंटीन की असलियत दिल्ली की जनता के सामने रखी है. इन कैंटीन का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है. जबकि इनका उद्घाटन रेखा गुप्ता के नाम से 25 दिसंबर को ही हो चुका है.
सौरभ भारद्वाज द्वारा साझा की गई वीडियो अनुसार, “आप” कार्यकर्ता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शकूर बस्ती स्थित भगत सिंह कैंप पहुंचा. जो सीएम द्वारा उद्घाटन हो चुकी कैंटीन की लिस्ट में शामिल है. लेकिन मौके जब देखा गया तो वहां कुछ भी नहीं था. कैंटीन के गेट बंद मिले. इसके बाद पीरागढ़ी स्थित पंजाबी कैंप का दौरा किया गया. यहां भी कैंटीन चालू नहीं मिली, जबकि इसका भी सीएम ने उदघाटन कर दिया है. वहां कैंटीन बनाने के लिए बिना परमिशन लिए अवैध रूप से पेड़ काटे गए मिले. दिल्ली में ग्रैप लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य चल रहा था. अभी कैंटीन का काम पूरा नहीं हुआ है. यह भाजपा की चार इंजन वाली सरकार का सच है, जो अटल कैंटीन के नाम पर पेड़ों की जान ले रही है और दिल्ली में झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
19 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
19 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
20 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
21 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
23 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
23 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
25 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
27 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
28 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines