हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए CM, एक साल से खाली थी मुख्यमंत्री की कुर्सी

युमनाम खेमचंद सिंह दो बार के विधायक हैं. उन्होंने साल 2017 और फिर 2022 में लगातार दो बार सिंगजमेई विधानसभा सीट से चुनाव जीता है.

विज्ञापन

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे. दिल्ली में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. मणिपुर के मुख्यमंत्री की कुर्सी एक साल से खाली थी. मणिपुर में करीब एक साल से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है.

9 फरवरी, 2025 को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राज्य में लंबे समय तक चली जातीय हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया था. कुछ ही दिनों बाद, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.

खेमचंद सिंह को नई दिल्ली में हुई पार्टी मीटिंग में मणिपुर BJP के विधायक दल के नेता चुना गया. इसके बाद मणिपुर के अगले CM के तौर पर खेमचंद सिंह के नाम की घोषणा की गई.

विज्ञापन

खेमचंद सिंह दो बार के विधायक हैं. उन्होंने साल 2017 और फिर 2022 में लगातार दो बार सिंगजमेई विधानसभा सीट से चुनाव जीता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola